सावन
सावन सावन मास बड़ा मनभावन,बारिश ने अति धूम मचाई। ताल तडाग भरे जल से सब,मौसम ने अब ली अँगड़ाई।। बादल गर्जन घोर करे अब, कामिनियाँ सब हैं शरमाई। हर्षित मोर चकोर सभी जन,ये ऋतु जीवन में अब छाई ।। © डॉ एन के सेठी