जीवन
विषय-जीवन
🌹कुंडलिया🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
जीवन इक संघर्ष है, कभी न मानो हार।
करो लड़ाई अंत तक, निकलोगे तुम पार।।
निकलोगे तुम पार, इसे चुनौती मानिए।
जीवन के संघर्ष में,कभी नही घबराइए।।
कहता कवि करजोरि,रहें सदा सभी सहर्ष।
पद पद पर हैं कष्ट, ये है जीवन संघर्ष।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
जीवन मे पुरुषार्थ का, सदा करो तुम मेल।
मिलकर खुशी रहो सभी,दो दिन का यह खेल।।
दो दिन का यह खेल, इसको झूठ ना मानो।
जीवन है संघर्ष , इसे ही तुम पहचानो।।
ये जीवन है अनमोल , इसे व्यर्थ न खोना।
कहता कवि करजोरि,जीवन में नही रोना।।
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
कोरोना ने ही किया, इस जग को बेहाल।
हर इक जन भयभीत है,रूप हुआ विकराल।।
रूप हुआ विकराल, सड़कें हुई हैं सूनी।
इस कोरोना काल, पीड़ा हो गई दूनी।।
कहता कवि करजोरि,इसे अब दूर भगाना।
रहें सब होशियार, मिटे जग से कोराना।।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
@डॉ एन के सेठी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें