वर्षा


विषय-वर्षा
विधा-कन्या छन्द


वर्षा रानी
ठंडा पानी

मेघा आए
नाचे गाए

झूलें डालें
झोटा खालें

झूमें जाएं
मस्ती पाएं

शोभा साजे
बाजा बाजे

प्रेमी प्यारे
नाचे सारे

बून्दें आई
मस्ती छाई

नैना बोले
मस्ती घोले

कृष्णा राधे
प्यारे साधे

छूटे माया
झूठी काया

     डॉ एन के सेठी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यही सत्य परमार्थ

सुन्दरी नार

सावन