माँ
*🙏🙏🙏माँ🙏🙏🙏*
ममता की मूरत है माँ
प्रेम दया की सूरत है माँ
सृष्टि की आद्या शक्ति है माँ
सृष्टा की अद्भुत सृष्टि है माँ
ममता स्नेह का भंडार है माँ
सच्चा निस्वार्थ प्यार है माँ
हमको जीना सिखाती माँ
जीवन आसान बनाती माँ
ईश्वर का वरदान है माँ
गीता और कुरान है माँ
उपवन की फुलवारी माँ
बच्चों की किलकारी माँ
सुरसरि सी पावन है माँ
गर्मी में सावन है माँ
वात्सल्य का सागर है माँ
शांति का आकर है माँ
जीवन सुख से भरती माँ
सब कष्टों को हरती माँ
फूलों सी महके है माँ
चिड़िया सी चहके है माँ
प्यार का अहसास है माँ
जीवन का विश्वास है माँ
सबसे सुंदर रूप है माँ
ईश्वर का प्रतिरूप है माँ
संसार अधूरा है बिन माँ
करती है पूरा जीवन माँ
सिर से चरण नवाऊँ माँ
आशीष मैं तेरा पाऊँ माँ
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*©डॉ एन के सेठी*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें