कोरोना


विधा -अम्बा छंद

विधान --६ वर्ण प्रति चरण
चार चरण दो दो सम तुकांत
भगण मगण
२११ २२२

   कोरोना

घातक  कोरोना।
जीवन को खोना।
रोग      सताएगा।
दुःख  दिखाएगा।

धैर्य न तू खोना।
साहस ही होना।
रोक न  पाएगा।
गीत  सुनाएगा।

कष्ट बड़ा भारी।
घातक बीमारी।
संकट  के साए।
रोक  इसे पाए।

नीरवता   छाई।
मात पिताभाई।
दूर   हुए   सारे।
जीवन को धारे।

साँस लगेभारी।
संकट  बीमारी।
दूर    भगाएंगे ।
पास न लाएंगे।

रोग  महामारी।
तू  कर तैयारी।
मानव जीतेगा।
दानव  हारेगा।

आस न खोना है।
दूर  न  होना  है।
जीत  हमारी  है।
अंतिम बारी है।।


         ©डॉ एन के सेठी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यही सत्य परमार्थ

सुन्दरी नार

सावन